हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी वर्षा से जनजीवन प्रभावित

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है और कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही स्‍थानीय मौसम विभाग ने आज राज्य के पांच जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

भूस्खलन के कारण अनेक संपर्क सड़कें अवरुद्ध हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली और पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है। प्रभावित इलाकों में बहाली का कार्य जारी है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने आज कांगड़ा, मंडी, चंबा, सिरमौर और कुल्लू जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर कांगड़ा, मंडी, चंबा और सिरमौर जिलों में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को आज लगातार दूसरे दिन भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। उधर, जम्मू-कश्मीर में, बारिश से जुड़ी नई घटनाओं में एक महिला और उसके दो बच्चों सहित 11 लोगों की मृत्‍यु हो गई। इससे पिछले तीन दिनों में मरने वालों की संख्या 23 हो गई है।

इस बीच, मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित – बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी दिन के दौरान मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *