केंद्रीय मंत्री अमित शाह जयपुर दौरे में देंगे 9,300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Spread the love

केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज सोमवार 13 अक्टूबर को जयपुर में तीन नए आपराधिक क़ानूनों पर केन्द्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित तमाम मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले 17 जुलाई को अमित शाह जयपुर आए थे। तब उन्होंने जयपुर के दादिया में आयोजित सहकार सम्मेलन का उद्घाटन किया था अमित शाह 9,300 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, दूध सब्सिडी, यूनिफॉर्म राशि और पीएम सूर्यघर योजना का शुभारंभ करेंगे

जयपुर यात्रा के दौरान

केंद्रीय मंत्री अमित शाह कुल 9,300 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे… अमित शाह इस दौरान राइज़िंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हुए 4 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड बेक्रिंग करेंगे ,दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के पेटे 365 करोड़ रुपए की राशि का हस्तांतरण करेंगे , सरकारी स्कूलों में बढने वाले 47,000 विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के पेटे 260 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित करेंगे

पीएम सूर्यघर योजना के तहत 150 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल का शुभारंभ करेंगे , विकसित राजस्थान 2047 की कार्ययोजना का भी विमोचन करेंगे ,FSL के लिए 56 वाहन और महिला सुरक्षा पेट्रोलिंग के लिए 100 स्कूटियों और मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *