32 साल से लापता ‘कर्ज’ एक्टर राज किरण , किस हाल में है परिवार? पत्नी कर चुकी दूसरी शादी, बेटियां भी ब्‍याही

Spread the love

‘कर्ज’ में नजर आए एक्टर राज किरण का 32 साल से कुछ पता नहीं, पर जानते हैं कि उनकी पत्नी और बच्चे अब किस हाल में हैं..? महेश भट्ट ने 2011 में बताया था कि उन्होंने राज किरण को एक बार मुंबई के अस्पताल में देखा था, जहां उनकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। वह परेशान थे और मुश्किल से बोल पा रहे थे।

राज किरण: 32 साल से लापता ‘कर्ज’ एक्टर, किस हाल में है परिवार…? पत्नी कर चुकी दूसरी शादी, बेटियां भी ब्‍याही

‘कर्ज’ और ‘अर्थ’ जैसी फिल्मों में नजर आए राज किरण याद हैं? वह 70 के दशक के टॉप स्टार्स में शुमार थे और अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, पर पिछले तीन दशक से वह लापता हैं। राज किरण कहां हैं, किस हाल में हैं, जिंदा हैं भी या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उनके परिवार ने शुरुआत में तो इस बात को काफी समय तक छुपाए रखा, लेकिन बाद में सामने आकर इसकी वजह बताई थी। साथ ही खुलासा किया था कि वो कई साल तक राज किरण को ढूंढते रहे, पर कहीं कुछ पता नहीं लगा। बताया जाता है कि राज किरण साल 1994 के बाद कहीं नजर नहीं आए। पर 2011 में उनके एक पागलखाने में होने की खबरें आई थीं, जिनका बेटी रिशिका ने खंडन किया था। राज किरण को लापता हुए 32 साल बीत चुके हैं, पर उनका परिवार आज किस हाल में है? पत्नी और बच्चे क्या करते हैं, पता है…?

अगर कोई दोस्ती के नाते ऐसा कुछ करने का फैसला करता है, तो उसे उस फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों को बहुत सारे जवाब देने पड़ सकते हैं। मैं बस एक बात कहना चाहता हूं कि हिंसक हमले करने वाले किसी भी व्यक्ति को अमेरिका की सड़कों पर आजाद नहीं घूमने दिया जाता। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि राज जहां भी हैं, ठीक-ठाक होंगे।’


राज किरण के बारे में कहा जाता है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे और मानसिक बीमारी का शिकार थे। बेटी ने भी यह बात मानी थी। एक्टर की बेटी ने ‘मिड डे’ से कहा था कि पापा राज किरण को कुछ हद तक मानसिक बीमारी थी, जिसे परिवार अपने हिसाब से हैंडल करना चाहता था। उनकी मां और अंकल ने राज किरण को ढूंढने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, पर कहीं कुछ पता नहीं चला। यहां तक कि प्राइवेट डिटेक्टिव भी हायर किए गए, ताकि राज किरण को खोजा जा सके। राज किरण की बेटी ने बताया था कि एक्टर न्यू यॉर्क से अचानक लापता हो गए थे। घर में भी उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया था कि कहां जा रहे हैं या कहां हैं। तब परिवार ने न्यू यॉर्क पुलिस की भी मदद ली थी।

राज किरण का परिवार, बड़ी बेटी-दामाद जूलरी डिजाइनर

राज किरण की दो बेटियां हैं, जिनके नाम रिशिका महतानी और मन्नत महतानी हैं। दोनों ही अपनी जिंदगी और करियर में सक्सेसफुल हैं। रिशिका एक जूलरी डिजाइनर और ब्लॉगर हैं। वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और फाइन जूलरी बनाती हैं। रिशिका ने शादी भी एक जूलरी डिजाइनर से की है, जिनका नाम रवि शाह है। ड्रेक जैसे कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज ने रवि शाह की डिजाइन की जूलरी पहनी हैं। रिशिका और रवि की शादी को 12 साल से ज्यादा हो चुके हैं। अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के बावजूद, वह पिता को आज भी खूब याद करती हैं और सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही रिशिका एक बेटी की मां भी बनीं।दूसरी बेटी शादीशुदा, पत्नी ने भी कर ली दूसरी शादी वहीं, राज किरण की दूसरी बेटी मन्नत ने साल 2020 में शादी कर ली थी और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। जबकि पत्नी रूपा महतानी ने कुछ साल तक एक्टर का इंतजार करने के बाद दूसरी शादी कर ली। अब उनका नाम रूपा मशरूवाला बताया जाता है।

राज किरण का करियर राज किरण के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 1975 में फिल्म ‘कागज की नाव’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी ऋषि कपूर के साथ ‘कर्ज’ में काम करने के बाद मिली। इस फिल्म में काम करने के दौरान ही ऋषि कपूर और राज किरण की दोस्ती हो गई थी। राज किरण ने दो दशकों तक खूब फिल्में कीं और नाम कमाया। हालांकि, जब 1990 के दशक में राज किरण को फिल्मों के ऑफर कम मिलने लगे, तो वह लोगों की नजरों से दूर हो गए। वह साल 1994 में आखिरी बार नजर आए थे। महेश भट्ट ने राज किरण को मुंबई के अस्पताल में देखा था वहीं, फिल्ममेकर महेश भट्ट ने साल 2011 में एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने राज किरण को मुंबई के मसीना हॉस्पिटल में देखा था। राज किरण और महेश भट्ट ने ‘अर्थ’ में साथ काम किया था और अच्छे दोस्त बन गए थे। महेश भट्ट ने ‘रेडिफ’ को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि वह कई साल बाद राज किरण से मुंबई के मसीना हॉस्पिटल में मिले थे। वहां राज किरण का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था।


‘वो मुश्किल से बोल पा रहा था, उदास और परेशान था’


महेश भट्ट बोले थे, ‘कई साल पहले, जब वह मसीना हॉस्पिटल के साइकियाट्रिक वार्ड में थे, तो वह वैसा राज किरण नहीं था, जिसे मैं जानता था। वह उदास और परेशान लग रहा था। वो बहुत मुश्किल से बात कर रहा था। उसमें वो एनर्जी या जोश नहीं था, जिसके लिए वो जाना जाता था।’

कई साल पहले, जब वह मसीना हॉस्पिटल के साइकियाट्रिक वार्ड में थे, तो वह वैसा राज किरण नहीं था, जिसे मैं जानता था। वह उदास और परेशान लग रहा था। वो बहुत मुश्किल से बात कर रहा था। उसमें वो एनर्जी या जोश नहीं था, जिसके लिए वो जाना जाता था।
महेश भट्ट, रेडिफ को 2011 में दिए इंटरव्यू में ‘मानसिक बीमारी की बात फैलने पर कोई पास नहीं फटकता’
महेश भट्ट ने आगे बताया था, ‘उसके बाद जब वह (राज किरण) हॉस्पिटल से वापस आया, तो उसने मुझसे संपर्क किया। हमने उसे कुछ काम और अलग-अलग रोल देने की कोशिश भी की, लेकिन एक बार जब यह बात फैल जाती है कि कोई मानसिक रूप से बीमार है, तो कोई भी उसके पास फटकना नहीं चाहता। इसके बाद, वह अपने भाई से मिलने अमेरिका चला गया, जहां मुझे लगता है कि उसके भाई ने उसका बिजनेस शुरू करने में मदद की थी। मेरा मानना है कि वो वहां अच्छा काम कर रहे थे।’


एक बार जब यह बात फैल जाती है कि कोई मानसिक रूप से बीमार है, तो कोई भी उसके पास फटकना नहीं चाहता। इसके बाद, वह अपने भाई से मिलने अमेरिका चला गया, जहां मुझे लगता है कि उसके भाई ने उसका बिजनेस शुरू करने में मदद की थी। मेरा मानना है कि वो वहां अच्छा काम कर रहे थे। राज किरण के बारे में महेश भट्ट महेश भट्ट ने बताया था राज किरण से क्यों नहीं किया संपर्क महेश भट्ट से जब पूछा गया था कि उन्होंने फिर राज किरण से संपर्क करने की कोशिश क्यों नहीं की, तो वह बोले थे, ‘आप साइकोसिस (मानसिक बीमारी) से जूझ रहे लोगों को वापस नहीं ला सकते, क्योंकि आपकी दोस्ती और दरियादिली को वो अकसर ज्यादती या बुरा बर्ताव समझ बैठते हैं। मैंने परवीन बाबी के साथ डील किया है और मैं जानता हूं कि वो वापस नहीं आना चाहते।

उन्हें उस हालत से बाहर निकालना नामुमकिन है। इसीलिए मैंने इतने सालों में राज से संपर्क करने की कोशिश नहीं की। अगर उसके वापस आने पर उन्हें कोई रोल देने की बात करे, तो मैं यही कहूंगा कि फिल्में एक बिजनेस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *