केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 20 वीं क़िस्त
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज बस्तर में उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारम्भ किया साथ ही ग्रामीण जन की दिनचर्या को सरल बनाएगी
साथ ही स्वदेशी मेला 2025 में जारी की महतारी वंदन योजना की 20 वीं क़िस्त, जो कि 6 सौ 6 करोड़ रुपए की राशि सीधे हमारी आत्मनिर्भर महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की गई

रायपुर से केन्द्रीय गृहमंत्री आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ जगदलपुर के लिए रवाना हुए जहाँ दोपहर बाद उन्होंने बस्तर की देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन किये और उसके बाद जगदलपुर के सिरहासार भवन में आयोजित विश्व प्रसिद्द बस्तर दशहरा उत्सव के एक परम्परागत आयोजन “मुरिया दरबार” में शामिल होकर मंदिर के पुजारियों और आदिवासी समुदाय के नेताओं से बातचीत की …इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार की “महतारी वंदन योजना” की 20 वीं क़िस्त के तहत राज्य की 64 लाख 94 हज़ार 768 महिलाओं के खाते में 6 सौ 6 करोड़ 94 लाख रूपए की राशि अंतरित की



