गृह मंत्री ने कहा, 2026 के बाद किसी भी प्राथमिकी का निपटारा औसतन तीन साल में हो जाएगा

Spread the love

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार 3 अक्टूबर को तीन नए आपराधिक कानूनों पर एक सप्ताह तक चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि , तीन नए आपराधिक क़ानूनों का क्रियान्वयन 21वीं सदी में देश में हुआ सबसे बड़ा सुधार है। उन्होंने कहा कि , नए क़ानून न्याय प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाएंगे तथा 2026 के बाद से प्राथमिकी के उपरांत औसतन उनका तीन साल में निस्तारण कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने हरियाणा के लिए लगभग 825 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

उन्होंने कहा कि , भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र द्वारा बनाए गए नए क़ानून – भारतीय न्याय संहिता , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम देश में आपराधिक-न्याय प्रणाली को बदलने जा रहे हैं .

गृह मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि , लोगों में यह धारणा है कि ,अगर वे पुलिस थाने जाएंगे तो उन्हें वर्षों तक न्याय नहीं मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि , 2026 के बाद किसी भी प्राथमिकी का निपटारा औसतन तीन साल में हो जाएगा और जनता के लिए न्याय सुनिश्चित होगा।

स्रोत : हिंदी इ-नवभारत टाइम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *