मुरिया दरवार में शामिल हुए अमित शाह बोले- 2031 तक सर्व सुविधायुक्त होगा वस्टर

Spread the love

जगदलपुर छत्तीसगढ़। 4 अक्टूबर 2025 । FOURTPILLARSNEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। भारी बारिश के बीच जगदलपुर आगमन पर शाह ने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सिरहसार भवन पहुंचे और मुरिया दरबार में शामिल हुए, जहां उन्होंने मांझी चालाकी मेम्बरों से भी भेंट की।

मुरिया दरबार को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2031 तक बस्तर के हर गांव को
सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा।

साथ ही सभी परिवारों के बैंक खाते खोले जाएंगे और मुफ्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होगी और हर घर तक बिजली, पानी, सड़क और संचार सुविधा पहुंचेगी। शाह ने कहा, “नक्सल मुक्त गांव को एक करोड़ रूपये की सहायता दी जाएगी। बस्तर में नक्सल हिंसा अब समाप्ति के कगार पर है और 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा कर दिया जाएगा।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हिंसा और नक्सल गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि हिंसा से किसी का भला नहीं होता।

बरवार में शामिल हुए अमित शाह ने युवाओं से की नक्सलियों से दूर रहने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *