मोहाली में निर्माणाधीन अस्पताल की छत गिरी, मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत

Spread the love

20.08.2026 रायपुर

मोहाली में निर्माणाधीन अस्पताल की छत गिरी, मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत
मोहाली के एयरोसिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल की छत गिरने से हड़कंप मच गया. हादसे के समय वहां काम कर रहे कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है

पंजाब के मोहाली स्थित सेक्टर-82 एयरोसिटी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत का हिस्सा अचानक गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान कई मजदूर मौके पर काम कर रहे थे, जिनमें से कुछ मलबे के नीचे दब गए.

2 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो मजदूरों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में करीब छह लोगों के मलबे में दब गए थे. सूचना मिलते ही प्रशासन पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम युद्धस्तर शुरू कर दिया. इसके बाद फंसे लोगों को निकालकार अस्पताल भेजा गया. एक चश्मदीद ने बताया कि चार लोग काम कर रहे थे और ऊपर से मिट्टी गिर गई. चारों लोग दब गए, दो लोगों को ज़िंदा बचाकर अस्पताल भेजा गया, जबकि दो लोगों की मौत हो गई. नहीं, अब अंदर कोई नहीं बचा है. सभी को बाहर निकाल लिया गया है.

भारी बारिश को माना जा रहा वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण निर्माण स्थल के एक हिस्से की जमीन धंस गई. इसके बाद इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा. हालांकि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. घायलों को भी अस्पताल भेजा गया DSP हरसिमरन सिंह बाल ने कहा कि जहां तक ​​मौतों की बात है, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने वहां मौजूद लोगों और मज़दूरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया है. घायलों को भी अस्पताल भेजा गया है. जो भी अपडेट होगा, डॉक्टर से जानकारी मिलने के बाद हम आपको बता देंगे. प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर घटना के बाद से ही राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर चल रहा है. मौके पर एंबुलेंस, पुलिस और अन्य आपदा राहत टीमें तैनात हैं. प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *