fourth pillars news update 22.11.2026
भारत की पहली वंदे भारत मालगाड़ी परीक्षण चरण में प्रवेश कर चुकी है और इसने 145 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति प्राप्त कर ली है। यह परीक्षण पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) जोन के कोटा डिवीजन में किया जा रहा था । उम्मीद है कि यह नई मालगाड़ी माल ढुलाई को तेज करेगी और भारतीय रेलवे नेटवर्क में रसद व्यवस्था को बेहतर बनाएगी। राष्ट्रीय परिवहन कंपनी ने ट्रेन के लिए एक महीने का परीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया था । इस अवधि के दौरान, कोटा-नागदा-सवाई माधोपुर रेल खंड पर विभिन्न गति और परिचालन स्थितियों के तहत इसका परीक्षण किया गया

पश्चिम रेलवे ने वंदे भारत की तरह ही नई ‘फ्रेट EMU’ के जरिए मुंबई-दिल्ली और सूरत से दिल्ली के बीच सुपरफास्ट पार्सल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। दोनों प्रस्तावों को अभी DFCCIL और रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है। पश्चिम रेलवे ने मामले में पत्रव्यवहार भी किया है।

‘फ्रेट EMU’ को खास तौर पर उच्च मूल्य वाले समय-संवेदनशील कार्गो की तेज ढुलाई के लिए तैयार किया गया है। इसकी परिचालन गति क्षमता 140 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।
कोटा डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, यह देश का पहला 16 कोच वाला वंदे भारत प्लेटफॉर्म-आधारित मालवाहक ईएमयू प्रोटोटाइप रैक है। इसे चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) ने विकसित किया है । इस ट्रेन का उद्देश्य भारतीय रेलवे को तेज, समयबद्ध और आधुनिक पार्सल और लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करना है। इस ट्रेन को देश में सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर और मुंबई क्षेत्रों के बीच संचालित करने की योजना है। इस बारे में रेलवे बोर्ड ने 11 अक्टूबर को जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि ‘फ्रेट ईएमयू’ नाम की ये ट्रेनें देश में एक सुपरफास्ट पार्सल सेवा के रूप में अपनी सेवाएं देगी। मालूम हो कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने का उद्देश्य उच्च मूल्य और समय के प्रति संवेदनशील कार्गो खेपों पर पकड़ बनाना है। वर्तमान में परिवहन के अन्य रूपों के माध्यम से माल की ढुलाई हो रही है।
इसमें पैलेट पर रखे कंटेनरों की ढुलाई के लिए विशेष व्यवस्था, 1,800 मिमी चौड़े ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजे और तापमान-संवेदनशील सामान के लिए रेफर कंटेनर लोड करने की सुविधा है।

रेलवे बोर्ड ने मई 2025 में सभी जोनल रेलवे को ऐसे रेक के लिए नए संभावित रूट तलाशने के निर्देश दिए थे। वैसे भारतीय रेलवे पर इसका सफल ट्रायल भी हो चुका है।
वंदे भारत मालगाड़ियों को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कंटेनर को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन में माल की ढुलाई के लिए इसको बेहतर ढंग से तैयार करने के साथ ही इसके सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजों के साथ-साथ 1,800 मिमी चौड़े रेक में तापमान के प्रति संवेदनशील कार्गो के लिए रीफर कंटेनरों (Reefer Containers) को लोड करने के भी प्रावधान होंगे। पैलेटों को आसानी से संचालित करने के लिए इसमें रोलर फ्लोर सिस्टम (Roller Floor System) का भी उपयोग किया जाएगा। मालूम हो कि मालगाड़ी की कुल पेलोड़ क्षमता 264 टन होगी।
चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत का निर्माण हो रहा है। इसी फैक्ट्री में वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर ही पहला फ्रेट ईएमयू (Freight EMU) रेक को बनाया जा सकता है। इसका उद्देश्य पार्सल, ई-कॉमर्स सामान, दवाओं और तापमान-संवेदनशील उत्पादों की तेज व सुरक्षित ढुलाई करना है।

इसकी डिज़ाइन गति 160 किमी/घंटा है। पश्चिम मध्य रेलवे (कोटा डिवीजन के चौमहला-शामगढ़-गुरला सेक्शन) में ट्रायल के दौरान इसने 145 किमी/घंटा की गति हासिल की, और अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर भी इसका परीक्षण किया गया।
खास विशेषताएं
इसमें रेफ्रिजरेटेड (रीफर) वैन और पार्सल कोच की सुविधा है | चौड़े स्वचालित दरवाजे और पैलेट लोडिंग के लिए रोलर फ्लोरिंग है और ये ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, स्वचालित डोर लॉकिंग, CCTV निगरानी और अग्नि पहचान प्रणाली से सज्जित है

बताया गया कि पहला प्रस्ताव मुंबई के जोगेश्वरी (JOS) से आदर्श नगर दिल्ली (ANDI) के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट पार्सल सेवा का है। प्रस्तावित रूट साणंद-रेवाड़ी होते हुए DFCCIL के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ेगा।
यह प्रस्ताव मेसर्स हर्ष ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दिया गया है, जो करीब 22 वर्षों से रेलवे के पार्सल कारोबार से जुड़ी है। हालांकि जोगेश्वरी फिलहाल पार्सल और माल यातायात के लिए बंद है। ऐसे में सेवा को बांद्रा टर्मिनस (BDTS) से शुरू करने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। दूसरा प्रस्ताव सूरत-दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन वंदे भारत फ्रेट EMU चलाने का है। यह सेवा भी JPP-RCS मॉडल पर आधारित होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने प्रस्तावित समय-सारणी, रैक की जरूरत और संबंधित जोनल रेलवे की सहमति मांगी है।




