भारत की पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन डॉ. मरियम अफीफा ने नया इतिहास रच दिया

Spread the love

भारत की पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन डॉ. मरियम अफीफा अंसारी। महाराष्ट्र के मालेगांव की बेटी डॉ. मरियम अफीफा अंसारी ने कठिन हालातों को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। उर्दू मीडियम स्कूल से पढ़ाई की शुरुआत करने वाली मरियम ने 10वीं में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद उन्होंने Osmania Medical College से MBBS किया और फिर अपनी मेहनत और लगन से MS, DNB, MRCS (UK) और MCh जैसी कठिन और प्रतिष्ठित डिग्रियाँ पूरी कीं।

आज वे भारत की पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन हैं। उनका हुनर और आत्मविश्वास न सिर्फ़ मेडिकल जगत के लिए मिसाल है, बल्कि वे लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *