प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के असर को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन.

Spread the love

प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के असर को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से तय छुट्टियों को अग्रिम करने का निर्णय लिया गया है।

बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई के बजाय 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा। यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं निजी स्कूलों पर लागू होगा। सरकार के इस निर्णय से अभिभावकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *