FOURTH PILLARS NEWS 07. 12. 2025
Goa Nightclub Fire: बीती रात गोवा के जिस नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, अब उससे जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई है. गोवा की राजधानी पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. इस क्लब तक पहुंचने का रास्ता इतना संकरा था कि आग लगने की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आलम ऐसा था कि वॉटर टैंकर क्लब से 400 मीटर दूर खड़ा करना पड़ा. इस घटना के बाद अब जांच एजेंसी नाइटक्लब के लाइसेंस, बनावट, पर्यावरण मंजूरी, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच कर रही है. जिसमें से अधिकतर में यह क्लब फेल नजर आ रहा है.
दमकल गाड़ियों के लिए क्लब तक पहुंचने में काफी मुश्किलें आई. टैंकरों को घटनास्थल से लगभग 400 मीटर दूर खड़ा करना पड़ा.

मृतकों में 4 पर्यटक, 14 कर्मचारी, 7 की नहीं हुई पहचान मालूम हो कि शनिवार 6 दिसंबर की रात पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी. इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. मरने वालों में 4 पर्यटक और 14 कर्मचारी है, बल्कि 7 की अभी तक तक पहचान नहीं हो सकी.
ग्राम अधिकारी ने कहा- अनधिकृत था नाइट क्लब का निर्माण
एक ग्राम अधिकारी ने दावा किया कि निर्माण अनधिकृत था, लेकिन क्लब को ढहाए जाने के नोटिस पर एक उच्च प्राधिकारी ने रोक लगा दी थी. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का संकल्प व्यक्त किया है जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के बावजूद इसे संचालित करने की अनुमति दी थी.
आग लगने पर ग्राउंड फ्लोर पर फंसे लोग, दम घुटने से हुई मौत

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोग के भूतल पर फंस गए थे जिसके कारण अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने इस घटना में लोगों की मौत होने पर दुख व्यक्त किया.




