देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। हीटवेव ने लोगों की मुसिबत बढ़ा दी है। पारा 40 डिग्री से पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में यह जल्द 44 डिग्री को छू लेगा। कई राज्यों ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए हैं।
गर्मी का प्रकोप बढ़ने के बाद केरल सरकार ने सभी स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टी (School Summer Vacation 2026) की घोषणा कर दी है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले हफ्ते में पूरे उत्तर भारत में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लू से स्थिति और भी बदतर हो सकती है। देशभर में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए कई राज्यों के स्कूलों में नई गाइडलाइन जारी की गई है। गर्मी और हीटवेव का टॉर्चर शुरू होने के बाद स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कहीं स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है तो कहीं स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
ओडिशा के कई जिलों में भीषण गर्मी की वजह से बंद करने का फैसला लिया गया है।

राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है।
राज्य सरकार ने सभी सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सरकार की प्रथामिकता बताया है। मध्य प्रदेश के सतना जिले में गर्मी के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। हालांकि टीचर्स को एक घंटा ज्यादा स्कूल में रुकने के लिए कहा गया है। आने वाले दिनों में एमपी के अन्य जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल सकती है।
बलांगीर, सुबरनापुर और कालाहांजी शामिल हैं। इन जिलों में 18 से 21 अप्रैल तक स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

स्कूल अब सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक खोले जा रहे हैं।
छात्रों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए तेलंगाना और उत्तराखंड सरकार ने समय-समय पर वॉटर बेल बजाने का निर्देश दिया है।
साथ ही गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल क्लासेस को लेकर सख्ती दिखाई है। केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने वार्निंग दी है कि जो संस्थान गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल क्लासेस चलाएंगे उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है। राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों में सुबह 6:45 बजे अपनी क्लास शुरू करनी होगी और 11:30 बजे खत्म करनी होगी। उम्मीद है कि इस कदम से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि बच्चे दोपहर से पहले, जब गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, अपने घर लौट आएं। ताकि बच्चे नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
‘अनएडेड स्कूल्स एसोसिएशन’ के एक निर्देश के अनुसार, सोमवार से सभी संबद्ध प्राइवेट स्कूलों में नया समय लागू करना अनिवार्य है।
तेलंगाना सरकार ने ओपन एरिया में क्लासेस लेने पर सख्ती दिखाई है। साथ ही आंगनवाड़ी सेंटर्स को सुबह 11 बजे तक बच्चों की छुट्टी करने का निर्देश दिया गया है। उत्तर प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। क्लासेस में बैठकर पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। शिक्षक संगठनों ने स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। गर्मी बढ़ने के बाद कई राज्यों में स्कूलों का समय बदला गया है। इसी तरह यूपी में शिक्षक संगठन स्कूल का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल यूपी के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चल रहे हैं।




