राजधानी रायपुर के सिलतरा स्टील प्लांट में ढांचा गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 6 मजदूर घायल है।

Spread the love

राजधानी रायपुर

राजधानी रायपुर के सिलतरा स्टील प्लांट में ढांचा गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 6 मजदूर घायल है। पुलिस ने संचालक पर अपराध दर्ज किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर संवेदना जताई है। उधर कांग्रेस ने जांच के लिए कमेटी बनाने की बात कही है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना

खबर के अनुसार सिलतरा के एक निजी स्टील प्लांट में हुए हादसे में ढांचा गिरने से काम कर रहे 6 मजदूर दबकर मर गए। जबकि इतनी ही संख्या में मजदूर घायल हुए है। उन्हें फौरी तौर पर रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे हादसों को लेकर अगर 100 जांच कमेटी बनानी पड़ी तो हम बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *