शुक्रवार को सुबह-सुबह बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS 15.05.2026

देश में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हुई वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाला है। बता दें कि अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। तेल की कीमतों में ये इजाफा आज शुक्रवार 5 बजे से लागू हो गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम इस प्रकार हैं : दिल्ली 97.77 (+3.00) , कोलकाता 108.74 (+3.29) ,मुंबई106.68 (+3.14) ,चेन्नई 103.67 (+2.83) प्रमुख शहरों में डीजल के दाम : दिल्ली 90.67 (+3.00) , कोलकाता 95.13 (+3.11) , मुंबई 93.14 (+3.11) , चेन्नई 95.25 (+2.86) पेट्रोल डीजल के बाद दिल्ली में सीएनजी (CNG) के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ा दिए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में भी सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। यहां भी सीएनजी की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आमलोगों को महंगाई का झटका लगा है। आपको बता दें कि बीते लंबे समय से मिडिल ईस्ट में जंग और झड़पें जारी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही बड़े लेवल पर बाधित हुई थी। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हुआ लेकिन होर्मुज स्ट्रेट पर समाधान अब तक नहीं निकला। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में काफी ज्यादा बढोतरी हो गई है। यही कारण है कि पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

देश भर में शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। वहीं दिल्ली में पेट्रोल डीजल के अलावा सीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। ऐसे में आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ने वाली है। पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम लोगों पर पड़ेगा। इसका असर रोजमर्रा की सभी चीजों पर देखने को मिलेगा। बता दें कि ईरान में जारी संघर्ष के बीच यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में भी सीएनजी (CNG) के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की। यह नई दरें मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत पूरे एमएमआर क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गईं। महानगर गैस लिमिटेड द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई में सीएनजी का नया रेट 84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले सीएनजी की कीमत 82 रुपये प्रति किलो थी। सीएनजी के दाम बढ़ने से पूरे रीजन के लाखों वाहन मालिकों पर इसका सीधा वित्तीय बोझ पड़ेगा।

लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं उद्योग सूत्रों के अनुसार, डीजल की कीमत अब 89.67 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सूत्रों के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों ने इनपुट लागत में वृद्धि के बावजूद 11 हफ्तों तक ईंधन की कीमतों को अपरिवर्तित रखा था, लेकिन परिचालन आर्थिक रूप से अव्यवहार्य होने पर उन्होंने बढ़ोतरी का एक हिस्सा ग्राहकों पर डाल दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *