करोड़ों डॉलर का मालिक… लेकिन ज़िंदगी बेहद सादा

Spread the love

27.07.2026 देश दुनिया

फ़ुटबॉल की दुनिया के बड़े स्टार महंगी गाड़ियाँ और आलीशान ज़िंदगी पसंद करते हैं, लेकिन फ़्रांस के मशहूर खिलाड़ी नगोलो कांते इससे बिल्कुल अलग हैं। करोड़ों डॉलर कमाने के बावजूद वह सादा ज़िंदगी जीते हैं, नमाज़ के पाबंद हैं और अपनी इंसानियत के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

एक बार मैच के बाद वह मस्जिद गए, जहाँ आम लोगों के साथ बैठकर खाना खाया। कई साल तक उन्होंने महंगी कार की बजाय एक साधारण Mini Cooper ही चलाई। 2018 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी वह ट्रॉफी लेने में शर्माते रहे, तो उनके साथियों ने उन्हें आगे बढ़ाया।

इस साल उन्होंने अपने आबाई मुल्क माली में गरीब बच्चों और ज़रूरतमंदों के इलाज के लिए लगभग 5 मिलियन डॉलर की लागत से एक आधुनिक अस्पताल बनवाया। दिलचस्प बात यह है कि इतने अमीर होने के बावजूद उनका मोबाइल काफी समय तक टूटी हुई स्क्रीन वाला ही रहा, क्योंकि वह बेवजह नई चीज़ें खरीदने में यक़ीन नहीं रखते।

नगोलो कांते बताते हैं कि इंसान की असली दौलत उसका अख़लाक़, सादगी और ख़िदमत ही उनका मिज़ाज़ है

“जो शख़्स मोहब्बती और खूबसूरत मिजाज़ के इख़्तियार में रहता है वो बुलंद मुक़ाम का मुजाहिरा करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *