Fourth pillars news update 23.10.2026
शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान रायपुर। शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को रक्तदान हेतु प्रेरित करने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 23 अक्टूबर 2026 को रक्तदान शिविर का महाविद्यालय परिसर में आयोजन किया गया ।
रक्तदान शिविर हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन लिया गया था। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इट्सा अस्पताल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर एवं उनकी पूरी टीम उपलब्ध रही।
समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय चंद्राकर ने बताया कि महाविद्यालय में सन् 2011 से प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।काश फाउंडेशन एवं बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदान के साथ चिकित्सा परामर्श के लिए इट्सा अस्पताल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर एवं उनकी पूरी टीम उपलब्ध रही।

इस दौरान सामान्य चिकित्सीय सेवा के अतिरिक्त आंखों की जांच किया गया ।
महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा 51 यूनिट का रक्तदान किया गया। यह रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को प्रदान किया जाएगा। साथ ही कुल 146 विद्यार्थियों एवं स्टाफ का सामान्य चिकित्सीय सेवा एवं आंखों की जांच इत्यादि भी की गई।रक्तदान शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अंजलि भटनागर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की सराहना करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अंजलि भटनागर ने कहा कि
इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते है।

क्योंकि रक्त एक साथ 03 लोगों का जीवन को बचाता है साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है।
प्राचार्य महोदय ने बताया की यह कार्यक्रम 15 वर्षों से प्रतिवर्ष महाविद्यालय परिसर में होता आया है । इससे छात्र-छात्राओं में रक्तदान से संबंधित भय दूर होता है जिससे समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलती है, यह रक्तदान दूसरों को जीवन प्रदान करता है इससे समाज और देश के स्वास्थ्य जीवन को आगे बढ़ाने में प्रेरणा मिलती है ।

यह अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि एक साथ सिकल सेल, स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय चंद्राकर ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि महाविद्यालय का समाजशास्त्र और समाज कार्य विभाग 2011 से ही रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए प्रतिवर्ष इस आयोजन को करवाता है ।
यह कार्यक्रम समाज कार्य के विद्यार्थियों में सेवा भावना को जागृत करता है ।

एक यूनिट रक्तदान से तीन जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।
यह मानवता और सेवा का महान कार्य है। रक्तदान से न केवल जीवन बचाता है बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है। रक्तदान शिविर में डाॅ.अजय मिश्रा, श्री संजय साहू वर्षा देवांगन, राजकुमार वर्मा एवं अन्य अनेक स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। गत कई वर्षों से डॉ. संजय चंद्राकर, डॉ. शशांक गुप्ता सहित महाविद्यालय के अनेक स्टाफ प्रतिवर्ष रक्तदान कर विद्यार्थियों के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज कार्य विभाग के डॉ. वेनेद्र साहू, डॉ. मनोज साहू, डॉ. विनीता सिंह पाॅल, डॉ. सुरेन्द्र साहू, डॉ. अखिल यदु, छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी इकाई के विद्यार्थियों ने शिविर को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को न केवल प्रोत्साहित किया बल्कि स्वयं रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया।



