रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जयपुर मे रिलीज़ करेंगे सेना के शौर्य पर बनी फिल्म

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS NEWS 07. 05.2026

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारत में कई हमले करने की कोशिशें हुई। भारत ने पाक की ओर से हुए हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया जिसके तहत पाकिस्तान की ओर से किए गए हर हमले को नाकाम कर दिया गया था। ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना के जवानों ने बड़ी बहादुरी का परिचय दिया और हर हमले को हवा में ही नष्ट कर दिया था। आज 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ है। इस अवसर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर आ रहे हैं।

वो सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं था, भारत के अडिग इरादों का ऐलान था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर उन वीरों को नमन, जिन्होंने दुश्मन को जवाब नहीं, संदेश दिया, और उस संदेश की गूंज दुनिया ने सुनी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आज दो राज्यों में दौरे का कार्यक्रम है। पहले कार्यक्रम के तहत वे बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। दोपहर को वे जयपुर पहुंचने वाले हैं। दोपहर 12 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर शहर स्थित सप्त शक्ति कमांड में मीडिया से रूबरू होंगे। जयपुर में संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन रखा गया है जिसमें रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल होने वाले हैं। संयुक्त कमांडरों का यह दूसरा सम्मेलन है जो कि 7 और 8 मई तक जयपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में नए क्षेत्र में सैन्य क्षमता विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सैन्य कमांडरों के सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दो और कार्यक्रम प्रस्तावित है। पहले कार्यक्रम के तहत वे दोपहर 12 बजे मीडिया से रूबरू होंगे। और फिर शाम 5 बजे ऑपरेशन सिंदूर पर बनी फिल्म को रिलीज करेंगे। इस फिल्म में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के अधिकारियों और जवानों के अदम्य साहस का प्रदर्शन किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *