विवेक ओबेरॉय ने दिखाई दरियादिली, ‘रामायण’ में ‘विद्युत्जिह्व’ बन मिली पूरी फीस कैंसर पीड़ित बच्चों को करेंगे दान.

Spread the love

विवेक ओबेरॉय भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म में वे लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा के पति विद्युत्जिह्व के किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि, विवेक ओबेरॉय अब इस फिल्म के अलावा अपनी दरियादिली की वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर के एक नेक फैसले ने लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने इस फिल्म से मिलने वाली अपनी पूरी फीस कैंसर पीड़ित बच्चों को दान करने का फैसला किया

इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, विवेक ओबेरॉय ने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी के विजन की तारीफ की।


विवेक ओबेरॉय ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से कहा कि मैं इसके लिए एक पैसा भी नहीं लेना चाहता। मैं इसे एक ऐसे काम के लिए डोनेट करना चाहता हूं, जिसमें मेरा विश्वास है। मैं कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए पूरी फीस दान करना चाहता हूं। मैंने उनसे कहा कि मैं आपको सपोर्ट करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे आपका काम बहुत पसंद है और मुझे लगता है कि यह भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर जबरदस्त तरीके से ले जाएगी।’

‘रामायण’ पर क्या बोले विवेक ओबेरॉय

साथ ही ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा के लिए एक टर्निंग पॉइंट बताया। ओबेरॉय ने न्यूज आउटलेट को कहा:

‘नमित और नितेश जो कर रहे हैं, उससे भारतीय सिनेमा सच में ग्लोबल स्टेज पर पहुंच रहा है। रामायण हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को भारत का जवाब होगी। वे एक ऐसी कंपनी के साथ जुड़े हैं, जिसने VFX में सात-आठ ऑस्कर जीते हैं। भारतीय जड़ों वाली एक महान कहानी को ग्लोबल लेवल पर पेश करना है। इससे बड़ी और बेहतर बात और क्या हो सकती है। इसमें काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा। मैं बहुत खुश था और पूरी टीम- नमित, नितेश, यश और रकुल प्रीत सिंह के साथ काम करने में बहुत मजा आया। अभी भी कुछ दिनों की शूटिंग बाकी है।’

विवेक ओबेरॉय की आने वाली फिल्में
एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह ‘रामायण’ के अलावा ‘मस्ती 4’ में नजर आएंगे। साथ ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ शूटिंग कर रहे हैं।

सोर्स : इंडिया टीवी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *