FORTHPILLARS UPDATE NEWS 11.01.2026
एक्टिंग छोड़ बन गया है नामी सर्जन, बदले पेशे के बारे में जानकर ऋतिक भी रह गए थे हैरान
जूनियर कृष याद है…? एक्टिंग छोड़ बन गया है नामी सर्जन, बदले पेशे के बारे में जानकर ऋतिक भी रह गए थे हैरान
2006 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन स्टारर ‘कृष’ में जूनियर कृष बनकर छा जाने वाला बच्चा आपको याद है? ये किरदार मिकी धमेजानी ने निभाय था जो अब अभिनय को अलविदा कहकर नए पेशे से अपनी पहचान बना रहे हैं।
ऋतिक रोशन ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें से एक 2006 में आई सुपरहीरो फिल्म ‘कृष’ का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने दर्शकों के दिल और दिमाग पर अलग ही छाप छोड़ी थी। दर्शकों को ऋतिक रोशन का सुपरहीरो लुक काफी पसंद आया था। लेकिन, क्या आपको इसी फिल्म में नजर आया जूनियर कृष याद है? इस फिल्म में ऋतिक रोशन के किरदार कृष के बचपन का किरदार चाइल्ड एक्टर मिकी धमेजानी ने निभाया था। लेकिन, अब मिकी फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं और उन्होंने अपने लिए एक नया ही पेशा चुन लिया है।
एक्टिंग छोड़ चुना नया पेशा

मिकी धमेजानी ने एक्टिंग छोड़कर एक नया ही पेशा चुन लिया है और अब एक जाने-माने सर्जन बन चुके हैं। मिकी भले ही एक्टिंग से दूर हो गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दिए। मिकी ने ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर ये वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दे रहे हैं और अभिनेता उनके नए पेशे पर हैरानी जाहिर करते दिखाई दिए। इस वीडियो में ऋतिक, मिकी से कहते हैं- ‘मुझे नहीं पता कि मैं तुमसे कैसे रिलेट करूं। तुम अब एक डॉक्टर बन गए हो। मैं अब एक आई सर्जन हूं, ये बहुत ही शानदार है। मैं जल्दी ही तुम्हारे पास आ रहा हूं।’ इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिए। कई ने जहां दोनों के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ की तो वहीं कई ने ये जानकर हैरानी जाहिर की कि ये वही मिकी हैं, जिन्होंने कृष में ऋतिक रोशन के बचपन का किरदार निभाया था।
मिकी धमेजानी के बारे में
कभी फिल्मों में अपने अभिनय और लुक से दर्शकों के दिल जीतने वाले मिकी धमेजानी अब लोगों की आंखों का इलाज करते हैं। जी हां, मिकी एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने नवी मुंबई में एमजीएम इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज से बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी पूरी की और इसके बाद मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की है और अब एक डॉक्टर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
जूनियर कृष बनकर हुए थे मशहूर
मिकी धमेजानी ने 2006 में आई ‘कृष’ में जूनियर कृष्णा का किरदार निभाया था। कृष 2003 में आई ‘कोई मिल गया’ का सीक्वल थी। इस फिल्म के साथ ही मिकी धमेजानी फेमस हो गए और उन्हें धड़ल्ले से एक्टिंग के ऑफर्स मिलने लगे। 2024 में मिक्की धमेजानी ने एक्टिंग से मेडिकल तक के अपने सफर पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके एक्टिंग के दिनों के सबक ने ही उन्हें इस पेशे को चुनने के लिए प्रेरित किया है। बता दें, मिकी ने कृष के अलावा लिया रॉबर्ट्स की ‘ईट प्रे लव’ और शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म ‘इश्क विश्क’ में भी काम किया है।




