माही विज और नदीम के रिश्ते पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, बताया बेटी तारा ने क्यों कहा था अब्बा

Spread the love

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई है.  दरअसल माही ने अपने करीबी दोस्त नदीम नादज (सलमान खान के दोस्त और प्रोड्यूसर) के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन्हें केक खिलाते हुए ‘आई लव यू’ लिखा. पोस्ट में माही ने नदीम को अपना ‘दिल, घर और परिवार’ बताया, जिससे रिलेशनशिप की अफवाहें तेज हो गईं.

माही विज ने नदीम को बर्थडे विश करते हुए जो पोस्ट की वो इस कदर वायरल हुई कि हर तरफ माही के नए रिश्ते को लेकर खबरें उड़ने लगीं.

माही नदीम के रिलेशनशिप के चर्चे में माही को बुरी तरह ट्रोल किया। अब इस मामले में माही की दोस्त अंकिता लोखंडे ने उन्हें सपोर्ट किया और उनपर उंगली उठाने वालों को करारा जवाब दिया है

इसके अलावा, माही की बेटी तारा ने भी इंस्टाग्राम पर नदीम को ‘अब्बा’ कहकर बधाई दी. तारा के अब्बा कहने पर इन अफवाहों को और जोर मिल गया. देखते ही देखते माही की पोस्ट वायरल हो गई. उन्होंने पोस्ट पर कमेंट्स बंद कर दिए लेकिन ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर निशाना बनाया.

अब माही की करीबी दोस्त अंकिता लोखंडे ने इस मामले में उनका साथ दिया है और उनका पक्ष रखा है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता ने लंबा मैसेज लिखा और ट्रोलर्स को फटकार लगाई. उन्होंने साफ किया कि नदीम हमेशा से माही, जय और उनकी बेटी तारा के लिए पिता समान रहे हैं.

तस्वीर में माही बड़े ही प्यार से नदीम को केक खिलाती हुई नजर आईं और पोस्ट में उन्होंने नदीम को और माही को एक बताते हुए आई लव यू भी लिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *