FORTHPILLARS UPDATE NEWS 11.01.2026
देहरादून: अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए है. लेकिन इसके बाद भी रविवार को उत्तराखंड में इस मामले को लेकर बाजार बंद रहे. पहाड़ी जिलों में बंद का असर ज्यादा दिखा, वहीं देहरादून सहित अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों की अपील पर दुकानदारों ने दुकानों के शटर नीचे किए.

Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI जांच के आदेश तो हो गए हैं लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है.
रविवार को उत्तराखंड बंद बुलाया गया है. जिसका मिला-जुला असर जरूर देखने को मिल रहा है. पहाड़ों पर कई जगह पूर्ण बंद किया गया है तो वहीं देहरादून में भी प्रदर्शनकरियों ने पलटन बाजार में जाकर व्यापारियों से अपील की और व्यापारियों ने भी अपनी दुकान बंद की. अंकिता भंडारी हत्याकांड में VVIP कौन था? वंतरा रिसोर्ट को तोड़ने वाले विधायक, और कॉल डिटेल के खुलासे को लेकर लोग सड़कों पर हैं. लोगों में लगातार इस बात का गुस्सा और रोष भी है कि इस मामले की जांच में लापरवाही बरती गई है. यही वजह है कि राज्य भर के हर क्षेत्र और हर कस्बों से सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी.

पहाड़ी जिलों में ज्यादा दिखा बंद का असर अंकिता भंडारी को न्याय दिलवाले के लिए रविवार 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद बुलाया गया. जिसका उत्तराखंड के प्रत्येक कस्बे शहर और जिलों में मिला-जुला असर देखने को मिला. हालांकि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बंद के समर्थन का असर ज्यादा देखने को मिला. गैरसैण, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, टिहरी, घनसाली, पौड़ी, चमोली, में लोग सड़कों पर उतरे और अपनी दुकानें भी बंद की.




