बलौदाबाजार, 24 अगस्त 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ के तहत तहसील लवन के ग्राम पैजनी में आयोजित शिविर का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीयन में प्रगति लाने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये
सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत ग्राम पैजनी शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना से छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों को शतप्रतिश लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे। इस शिविर क उद्देश्य है कि सभी 31 योजनाओं का संतृप्तिकरण हो। उन्होंने कहा कि शिविर के एक दिन पूर्व छूटे हुए हितग्राहियों से संपर्क कर शिविर की जानकारी दें और योजना क लाभ दिलाएं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पटवारी,सचिव e2 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की नियमित उपस्थिति, पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूलों की जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक स्कूल पहुंच मार्ग मरम्मत एवं शौचालय की साफ -सफाई दुरस्त करने के निर्देश दिये।
आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान निधि पंजीयन मे प्रगति लाने कड़े निर्देश

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी मे दर्ज मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या तथा सुपोषित बचपन अभियान अंतर्गत पौष्टिक लड्डू वितररण की जानकारी ली।उन्होंने गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी मे भर्ती कराने और नियमित लड्डू वितरण के निर्देश दिये। इसीतरह पीएम आवास निर्माण के सम्बन्ध मे भी जानकारी ली।बताया गया कि ग्राम मे 248 आवास स्वीकृत है जिसमें से 148 पूर्ण हो गये हैं।
हितग्राहियों को आवास की चाबी एवं जॉब कार्ड वितरित

शिविर मे 10 हितग्राहियों को जॉब कार्ड एवं पीएम आवास पूर्ण करने वाले 5 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। वृद्धवस्था पेंशन,दिव्यांग पेंशन एवं मोटराइज्ड ट्राईसिक के लिये तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, तहसीलदार पेखन टोंड्रे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे।
क्रमांक /96



