रायपुर, 04 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी–झोपड़ी प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए श्री मोहम्मद जुनैद (रज़ा) को रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी झुग्गी–झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला–शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी–झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. अमजद की सहमति से आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के माध्यम से की गई है। नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
प्रति: माननीय श्री दीपक बैज जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC)
माननीय श्री मलकीत सिंह गैदु जी, कार्यालय प्रभारी महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC)
जारीकर्ता: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी–झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश मुख्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़
यह नियुक्ति कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बस्तियों के लोगों से सीधे जुड़कर उनके मुद्दों को राजनीतिक एवं सामाजिक मंच पर प्रमुखता से उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी–झोपड़ी प्रकोष्ठ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मोहम्मद जुनैद रज़ा लंबे समय से सक्रिय रूप से कांग्रेस पार्टी की नीति एवं रीति के प्रति समर्पित रहे हैं। विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें रायपुर शहर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झुग्गी बस्तियों की आवाज को संगठन का मजबूत मंच बनाने की जिम्मेदारी
नवनियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद जुनैद रज़ा को रायपुर शहर की विभिन्न झुग्गी एवं बस्तियों में पहुंचकर वहां निवासरत लोगों की समस्याओं, आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें झुग्गी–झोपड़ी प्रकोष्ठ की शहर जिला कार्यकारिणी के गठन एवं संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।



