छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष डॉ. ममता ने महिलाओं की सुरक्षा और न्याय को बताया अपनी शीर्ष प्राथमिकता

Spread the love

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष डॉ. ममता जी , उनकी सामाजिक -राजनैतिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि..रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी और अधिवक्ता डॉ. ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. ममता साहू मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री श्री कृपा राम साहू की सुपुत्री हैं। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के तुरंत बाद डॉ. साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने पूरे संकल्प के साथ कहा कि वह प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के हितों की रक्षा, उनके समग्र कल्याण और उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।

संगठन का बड़ा चेहरा और गहरा अनुभवडॉ. ममता साहू छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनके सफर के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:संगठनात्मक नेतृत्व: वर्ष 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से बतौर सदस्य शुरुआत की। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा में जिला अध्यक्ष पद से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभाली। वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।आयोग में पूर्व अनुभव: डॉ. साहू इससे पहले भी छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

महिला आयोग की नई अध्यक्ष डॉ. ममता उन्हें आयोग की कार्यप्रणाली का बेहद गहरा अनुभव है।

जमीनी पकड़: उन्हें जमीनी स्तर पर नारी शक्ति के उत्थान और संगठन के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाना जाता है।सामाजिक और शैक्षणिक सफर सामाजिक दायित्व: डॉ. ममता साहू वर्तमान में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (नई दिल्ली) की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह विगत 12 वर्षों तक लगातार राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने देश के 22 प्रांतों का दौरा कर संगठन का विस्तार किया और विशेष रूप से महिलाओं को इससे जोड़ा।उच्च शिक्षा: उन्होंने एलएलएम (LLM) और संसदीय विशेषाधिकार’ पर विभिन्न देशों से तुलनात्मक अध्ययन करते हुए पीएचडी (PhD) की उपाधि हासिल की है।7 जुलाई को जारी हुई आधिकारिक सूचीछत्तीसगढ़ शासन द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक राजनीतिक नियुक्तियों की सूची में डॉ. ममता साहू के नाम पर मुहर लगाई गई।

पदभार संभालने के पहले ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है:सुरक्षा और सम्मान: प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा की हर हाल में रक्षा करना।त्वरित न्याय: पीड़ित महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर पूरी पारदर्शिता के साथ न्याय करते हुए त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर उन्हें न्याय दिलाना।सशक्तिकरण का विजन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति” के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना। डॉ. ममता साहू की इस नियु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *