भारत में संचार उपकरणों के साइबर अपराधों में बढ़ोतरी

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS 05.12.2025

भारत में मोबाइल फोन और कंप्यूटर जैसे संचार उपकरणों के साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। उत्तरी इलाकों के राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हरियाणा साइबर क्राइम के वर्ष 2023 में दर्ज हुए 751 मामलों के साथ सबसे आगे है जबकि हिमाचल प्रदेश 127 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। साल 2022 में दर्ज हुए 77 मामलों की तुलना में इस पहाड़ी राज्य में साइबर क्राइम में यह जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में भारत में दर्ज कुल साइबर अपराध के मामले 52 हजार से अधिक थे, जो वर्ष 2023 में बढ़कर 86 हजार से अधिक हो गए हैं। यह जानकारी गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कल राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

6 केंद्र शासित प्रदेशों में वर्ष 2023 में दिल्ली 407 मामलों के साथ सबसे आगे है जबकि जम्मू कश्मीर में 185 और चंडीगढ़ में 23 केस दर्ज किए गए हैं।

गृह मंत्रालय ने निर्भया फंडेड स्कीम के तहत डीएनए एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक कैपेसिटी को मजबूत करने के लिए 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मदद दी है। भारत में मोबाइल फोन और कंप्यूटर जैसे संचार उपकरणों के साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो-एनसीआरबी की वर्ष 2023 की प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारत में अपराध के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2023 में 33 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *