BIG BREKING.. कल सुबह 20 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल दिलायेंगे नए मंत्रियों को शपथ

Spread the love

रायपुर छत्तीसगढ़। इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। कल यानी बुधवार को सुबह 10: 30 बजे छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। सीएम विष्णुदेव साय ने इस संबंध में पहले ही संकेत दिये थे। वहीं बीजेपी हाईकमान से भी हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पत्र भी जारी कर दिया है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए छत्तीसगढ़ मंडपम में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विधायक विधायक गजेंद्र यादव, सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और रायपुर संभाग से आरंग विधायक और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री पद की शपथ लेंगे।

20 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल दिलायेंगे नए मंत्रियों को शपथ

ये तीन विधायक लेंगे नये मंत्री की शपथ साय मंत्रिमंडल का विस्तार कल हो जायेगा, जिसमे दुर्ग संभाग से दुर्ग विधायक विधायक गजेंद्र यादव, सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और रायपुर संभाग से आरंग विधायक और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री पद की शपथ लेंगे। बड़ी बात ये है कि ये तीनों विधायक कभी भी मंत्री नहीं रहे हैं। पहली बार मंत्री बन सकते हैं।

हाल ही में सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है। सीएम साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं। बता दें कि सीएम साय ने हाल ही में दिल्ली से आने के बाद संकेत दिया था कि इंतजार खत्म होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *