57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 20 नवम्बर से गोआ में.

Spread the love

fourth pillars news update 1411.2026

संवाददाता सम्मेलन में राज्य के मुख्यमंत्री ड़ॉ. प्रमोद सावंत ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। सूचना प्रसारण मंत्रालय में सचिव चंचल कुमार ने वर्ष 1952 से इफ्फी की विरासत और सिनेमाई उत्कृष्टता तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका का उल्लेख किया। श्री कुमार ने फिल्म निर्माण को उद्योग तथा कारोबार अवसरों से जोडने में वेव्स फिल्म बाजार के 20वें संस्करण के बारे में जानकारी दी। इस बार फिल्मोत्सव में 86 देशों की 150 फिल्में और 76 भारतीय फिल्में दिखाई जायेंगी।

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी से पहले आज गोवा में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। नौ दिवसीय फिल्म महोत्सव की शुरूआत 20 नवम्बर से हो रही है। इस बार का विषय है – सीमाओं से परे कहानियां।

इसके अलावा, कई खास फिल्में दिखाई जाएंगी। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए मास्टरक्लास, वर्कशॉप और पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, वेव्‍स फिल्म बाजार का भी आयोजन होगा। यहां फिल्म निर्माता अपने प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूसर्स और फिल्म इंडस्ट्री के सामने पेश कर सकेंगे।


इफ्फी 2026 में 86 देशों की 150 से अधिक विदेशी फिल्में और 76 भारतीय फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव में 14 खास फिल्मों के प्रीमियर भी होंगे। अब तक 7 हजार से अधिक लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 15 फिल्में शामिल होंगी। वहीं, इंडियन पैनोरमा में 25 फीचर फिल्में और 20 नॉन-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। इस बार रूस पार्टनर देश और स्पेन कंट्री ऑफ ऑनर होगा। महोत्सव में एनिमेशन फिल्मों और फिल्मों पर बनी फिल्मों के लिए दो नए विशेष सेक्शन भी होंगे।

इसके अलावा, कई खास फिल्में दिखाई जाएंगी। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए मास्टरक्लास, वर्कशॉप और पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, वेव्‍स फिल्म बाजार का भी आयोजन होगा। यहां फिल्म निर्माता अपने प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूसर्स और फिल्म इंडस्ट्री के सामने पेश कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *