Fourth pillars news update 14.112026
आकाशवाणी, रायपुर से प्रसारण अधिकारी के रूप में की थी। इसके अलावा उन्होंने आकाशवाणी, जबलपुर, आकाशवाणी, जगदलपुर, आकाशवाणी भोपाल, इंदौर और जालंधर में कार्यक्रम अधिशासी के तौर पर कार्य किया। दिल्ली केन्द्र से उनका तबादला दूरदर्शन केंद्र मुंबई में हो गया, जहां से 2012 में वे अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में वे गुड़गांव में निवासरत थे।
आकाशवाणी व दूरदर्शन के वरिष्ठ प्रसारक व पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक (कार्यक्रम) लक्ष्मेन्द्र कुमार चोपड़ा का हृदयाघात से निधन हो गया। अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत की.
लक्ष्मेंद्र जी जाने-माने कथाकार और नाटककार भी थे। मलकाना मोहल्ला’ और ‘अमृत बाज़ार/आई टी पार्क’ है, उनके चर्चित उपन्यास हैं। उन्होंने मंच और रेडियो के लिए उल्लेखनीय नाटक लिखे हैं, जिनमें से ‘दंडक’ एक प्रमुख हिन्दी रेडियो नाटक है। किशोरों और सामान्य पाठकों के लिए उन्होंने ऐतिहासिक महापुरुषों और भारतीय संस्कृति पर आधारित पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘चंद्रशेखर आज़ाद’, ‘राजा राममोहन राय’ और ‘भारतीय त्योहार एवं पर्व’ शामिल हैं।




