धरती के बहुत करीब से गुजरने वाला है एस्टरॉयड 2026 JH2.

Spread the love

अगले हफ्ते एक एस्टरॉयड हमारी धरती के बहुत करीब से गुजरने वाला है. इसका नाम है 2026 JH2. साइंटिस्ट कह रहे हैं कि आसमान में इतना पास आना टकराव के बिना बहुत मुश्किल है. लेकिन अच्छी बात यह है कि यह धरती से टकराएगा नहीं. NASA इन एस्टरॉयड्स को लगातार ट्रैक करती है क्योंकि कई बार ये पृथ्वी के बहुत नजदीक से गुजरते हैं। नासा ने आज फिर से 2 बड़े एस्ट्रॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। इनमें से एक एस्टरॉयड किसी घर के जितना बड़ा बताया गया है जबकि दूसरा एस्टरॉयड एक कार जितना बड़ा बताया गया है।

एस्टरॉयड जब पृथ्वी की ओर बढ़़ता है तो अंतरिक्ष एजेंसियां उसे ट्रैक करती हैं। लगातार इनके पथ पर नजर रखी जाती है।

NASA के मुताबिक, दो बड़े एस्टरॉयड आज पृथ्वी से महज कुछ लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरने वाले हैं। इनमें से एक एस्टरॉयड को 2026 HJ नाम दिया गया है। इसका साइज 10 फीट बताया गया है। यह एक कार के साइज का एस्टरॉयड है। जब यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा तब इसकी दूरी धरती से महज 1.4 लाख किलोमीटर की होगी।

इसके अलावा एक और एस्टरॉयड आज पृथ्वी के लिए संभावित खतरा बनकर आ रहा है।

इसका नाम एस्टरॉयड 2026 HN है। यह 54 फीट का है। यह एक मकान जितना बड़ा हो सकता है। यह जब धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी 61 लाख किलोमीटर होगी। हालांकि इन दोनों में किसी भी एस्टरॉयड के धरती से टकराने जैसी स्थिति नासा ने नहीं बताई है। अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह पृथ्वी को तबाह भी कर सकता है। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह 59 फीट का था। इसलिए एस्टरॉयड्स की गति और दिशा पर वैज्ञानिक लगातार नजर रखते हैं। एस्टरॉयड 500 मीटर तक बड़े हो सकते हैं।

सोर्स : गैजेट 360”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *