रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोंकण क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है

Spread the love

fourth pillars news update 14.12.2026

रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोंकण क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। आकाशवाणी उडुपी में एक किलोवाट क्षमता के नए एफ.एम ट्रांसमीटर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि उडुपी जिले में सार्वजनिक प्रसारण सेवाओं के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

उडुपी में उद्घाटन समारोह के दौरान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तटीय कर्नाटका और कोंकण क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लगातार मंजूरी दे रहे हैं।

श्री वैष्णव ने घोषणा की कि रेलवे पूरे क्षेत्र के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करेगा और कोंकण रेलवे मार्ग को चरणबद्ध तरीके से दोगुना करने का काम करेगा। इस पूरे मार्ग पर 10 रोड ओवर ब्रिज, दो सुरंग और कई रेलवे स्टेशनों के उन्नयन का काम पहले ही शुरू हो चुका है। श्री वैष्‍णव ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास करने वाले स्‍थानीय सांसदों और विधायकों की भी सराहना की

सोर्स : आकाशवाणी समाचार



7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *