यूरोप के देश बेल्जियम एक बंगले में खुदाई के दौरान तहखाने की दीवार में मिलीं सोने की 49 ईंटें और सिक्के.

Spread the love

fourth pillars news update 14.11.2026

यूरोपीय देश बेल्जियम में खुदाई के दौरान मजदूरों के हाथ ऐसा खजाना लगा, जो उन्होंने कभी सोचा नहीं था। दरअसल, यह खोज ब्रसेल्स से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित सिंट-गिलिस-डेंडरमोंडे में एक पुरानी शराब भट्ठी की जगह पर हुई। यहां निर्माण कार्य के दौरान एक 18 वर्षीय छात्र और उसके साथियों को कुछ ऐसा मिला, जिसने एक साधारण काम को एक असाधारण खोज में बदल दिया। सीवर परियोजना पर काम करते समय उन्हें एक छिपा हुआ खजाना मिला। इस खजाने की कीमत लगभग 9 मिलियन यूरो (करीब 99 करोड़ रुपये) आंकी गई है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि यह सोना कहां से आया और इस पर कानूनी तौर पर किसका हक है।

‘द गार्जियन’, ‘बीबीसी न्यूज’ और बेल्जियम के अखबार ‘हेट लाटस्टे न्युव्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस सोने के खजाने की खोज 11 अगस्त 2026 को ब्रसेल्स से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित सिंट-गिलिस-डेंडरमोंडे में एक पुरानी शराब भट्ठी की जगह पर हुई।

मजदूर नई सीवेज पाइपलाइन बिछाने के लिए इमारत की नींव का कुछ हिस्सा हटा रहे थे, तभी उन्हें यह छिपा हुआ खजाना मिला। उस वक्त ‘डी ब्रांड’ नामक निर्माण कंपनी के साथ समर जॉब कर रहा कोबे नाम का एक छात्र भी वहां मौजूद था। शुरुआत में जो सिक्के आम लग रहे थे, वे असल में कीमती धातुओं के एक बहुत बड़े संग्रह का हिस्सा निकले। जैसे-जैसे मजदूर खुदाई करते गए, उन्हें इमारत की दीवारों के अंदर छिपे सोने की ईंटें और कीमती धातु के अन्य टुकड़े मिले।
बताया जाता है कि सोने को एक बैग में भरकर ‘ब्राउअर्सहुइस’ नाम के एक विला के नीचे तहखाने की दीवार में ईंटें चुनकर छिपा दिया गया था। यह इमारत 19वीं सदी के आखिर में थियोफिलस वैन एशे के लिए बनाई गई थी, जो स्थानीय शराब बनाने वाले एक अमीर परिवार के सदस्य थे। ‘द ब्रसेल्स टाइम्स’ के अनुसार, इस खजाने में सोने की ईंटें और सिक्के शामिल थे।


वहीं, ‘ब्रसेल्स सिग्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 49 सोने की ईंटें और हजारों सिक्के थे। इस इमारत के इतिहास ने इस रहस्य को और गहरा कर दिया है। यहां 1899 में शराब बनाने का काम शुरू हुआ जो 1970 तक चला, जिसके बाद यह संपत्ति किसी और के पास चली गई। अब यह पुरानी ब्रूअरी ‘CAW ओस्ट-व्लांडेरेन’ नाम की एक सामाजिक कल्याण संस्था के पास है।

CAW ओस्ट-व्लांडेरेन संस्था इस इमारत का नवीनीकरण कर रही है, ताकि यहां ऑफिस और रहने की जगह बनाई जा सके। नवीनीकरण के दौरान इमारत के अंदर के ज्यादातर हिस्सों को हटा दिया गया, जबकि बाहरी दीवारें वैसी ही रहीं। इसी बड़े काम के दौरान यह सोना मिला। 9 मिलियन यूरो (लगभग 90 लाख यूरो) की इस संपत्ति पर किसका हक हो सकता है?खजाना मिलने के बाद, मजदूरों ने संपत्ति के मालिक को बताया और पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पूरे खजाने को ब्रसेल्स में एक सुरक्षित सरकारी जगह पर ले जाया गया।

फिलहाल अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि यह सोना कहां से आया और इसका कानूनी मालिक कौन है। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह सोना चोरी का है या किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा है। ‘ईस्ट फ्लैंडर्स’ के सरकारी अभियोजक कार्यालय के अनुसार, जब तक यह साफ नहीं हो जाता कि यह सोना कहां से आया है, तब तक इसके मालिकाना हक पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। इस पर कई लोग अपना दावा जता सकते हैं। वैन एशे परिवार के वंशज सामने आ सकते हैं, अगर वे साबित कर सकें कि उनका इस खजाने से कोई वैध संबंध है। बेल्जियम के कानून के तहत, संपत्ति के मौजूदा मालिक ‘CAW ओस्ट-व्लांडेरेन’ और इसे खोजने वाले निर्माण मजदूर भी इस पर अपना दावा कर सकते हैं।

स्थानीय इतिहासकार और डेंडरमोंडे के पूर्व मेयर पीट बायसे का मानना है कि यह सोना वैन एशे परिवार का हो सकता है, क्योंकि वे बहुत अमीर थे और इस संपत्ति से उनका ऐतिहासिक संबंध था। हालांकि, यह अभी सिर्फ एक संभावना है, कोई पक्की जानकारी नहीं। इस कानूनी प्रक्रिया में कई साल लग सकते हैं।
ब्रसेल्स सिग्नल और जर्मन प्रसारक ARD के ‘टेगेसशाऊ’ (Tagesschau) के अनुसार, बेल्जियम के कानून में संभावित मालिकों को अपना दावा पेश करने के लिए पांच साल का समय दिया गया है।

अगर 2031 तक कोई असली मालिक सामने नहीं आता है, तो खजाने को उसे कोबे और उसके साथियों के लिए, यह खोज किसी भी अन्य समर जॉब से बिल्कुल अलग अनुभव बन गई है। कर्मचारियों ने इस खजाने को अपने पास रखने की कोशिश करने के बजाय पुलिस को सौंप दिया, क्योंकि वे समझ गए थे कि इसकी कीमत और इसके मिलने के अनिश्चित स्रोतों को देखते हुए पुलिस का शामिल होना जरूरी है। इस खोज ने उन लोगों का भी ध्यान खींचा है, जो इस जगह के इतिहास से अपना जुड़ाव होने का दावा करते हैं।


‘टेगेसशौ’ (Tagesschau) की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोगों के संदेश मिले हैं। इनमें कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनका कहना है कि उनके रिश्तेदार कभी इस इलाके में काम करते थे। कुछ लोगों ने ‘वैन एशे’ परिवार से अपना संबंध होने का भी दावा किया है। सोर्स : नवभारत टाइम्स.कॉम


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *