सीबीआई ने कथित नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार को लिया हिरासत में.

Spread the love

सीबीआई ने कथित नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार को हिरासत में ले लिया है। राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक पुलिस ने कल महाराष्ट्र के नासिक से शुभम को हिरासत में लिया था। इस महीने की तीन तारीख को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा कल पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द कर दी गई। नीट-यूजी के एक उम्मीदवार के अभिभावक ने लातूर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, और आरोप लगाया गया है कि एक निजी कोचिंग संस्थान ने परीक्षा से पहले एक मॉक टेस्ट आयोजित किया था, जिसमें कथित तौर पर 42 प्रश्न नीट परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते थे।

इससे पहले, राजस्थान पुलिस के विशेष जांच दल ने संदिग्ध नेटवर्क और धन के लेन-देन की जांच के दौरान 15 लोगों को हिरासत में लिया था।

पुलिस ने कल जयपुर से कथित मास्टरमाइंड मनीष को भी गिरफ्तार किया। इसी महीने की 7 तारीख को सीकर के करियर काउंसलर राकेश कुमार समेत पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन चार नीट उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया। इस बीच राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *