fourth pillars news update 22.09.2026
स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि और राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री की मिमिक्री किये जाने पर भड़के गीतकार मनोज मुंतशिर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने जिस तरह से मंच पर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया अब उसपर बवाल मच रहा है। स्क्रिप्ट और डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर भी इस वीडियो पर भड़के हैं और कहा है- मर्यादा से गिरना चारित्रिक-पतन है, परमात्मा मुझे वो दिन न दिखाए कि मैं अपने महान भारतवर्ष में कभी जोकर-राज देखूं।कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री पर भड़के मनोज मुंतशिर राहुल गांधी के एक्ट को बताया ‘चारित्रिक पतन’

इस इवेंट से पीएम मोदी का मजाक बनाए जाने वाला वीडियो जैसे ही सामने आया लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। वीडियो में जहां प्रधानमंत्री की इंग्लिश का मजाक बनाया गया है वहीं एक इवेंट में खड़ी बुजुर्ग महिला को पीएम मोदी की तरफ से कुर्सी बढ़ाए जाने का भी खूब मजाक बनाया गया। अब इस घटना पर तमाम कॉमेंट्स के बीच मनोज मुंतशिर शुक्ला का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने राहुल गांधी के इस एक्ट को मर्यादा से गिरना करार दिया है।काफी लोगों ने ये सवाल खड़ा किया है कि अगर प्रधानमंत्री किसी बुजुर्ग महिला को कुर्सी दे रहे हैं तो राहुल गांधी को इसमें मजाक की क्या बात दिख गई….?




