20 साल की ममता का अंत, पेड़ के कटने पर फूट-फूट कर रोई माता जी..

Spread the love

RAIPUR CHATTISGADH 11.10.2025 FOURTHPILLARSNEWS UPDATE

प्रकृति के प्रति गहरी संवेदनशीलता और ममता का एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जो देखने वालों के दिल को छू गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के सर्रागोंदी गाँव में एक बुजुर्ग महिला, जिन्हें ग्रामीण ‘माता जी’ कहकर पुकारते हैं 20 साल पहले अपने हाथों से लगाए एक पीपल पेड़ के कटे गिरे तने को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं।

रायपुर के सर्रागोंदी गाँव में जमीन व्यापारी के इशारे रातों-रात काटा

बढ़ते विकास, शहरीकरण, वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज जैव-विविधता की हानि हो रही है , पानी की कमी और जलवायु परिवर्तन जैसी मुश्किलों को लोग कब समझेंगे।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहाँ लाखों लोग इसे प्रकृति के प्रति प्यार, भावनाओं और पर्यावरण संरक्षण की एक जीवंत मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

वीडियो के पीछे छिपी सच्चाई दर्दनाक है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक प्रभावशाली जमीन व्यापारी के इशारे पर इस पीपल के पेड़ को अवैध रूप से काटा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तत्काल प्रदर्शन किया, और अब मामला स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है। यह घटना न केवल पर्यावरणीय चेतना जगाती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि माफिया की मनमानी पर भी सवाल खड़े करती है। प्रकृति के उपकारों के प्रति समर्पण रखना ही पर्यावरण संरक्षण है।पर्यावरण सभी के जीवन का आधार है ये लोग कब समझेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *