अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमरीका भारत की आवश्यकता के अनुसार ऊर्जा बेचने को तैयार है।

Spread the love

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमरीका भारत की आवश्यकता के अनुसार ऊर्जा बेचने को तैयार है। उन्होंने यह बात होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण भारत में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में कही।


भारत के साथ बहुत कुछ करने को है, वे एक महान सहयोगी और साझेदार हैं, यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है। मुझे लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ होगा और हम वहां क्वाड के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश मंत्री के रूप में मेरी पहली बैठक क्वाड के साथ ही हुई थी। मुझे खुशी है कि हम अब भारत में यह बैठक कर पा रहे हैं और हम इस साल के अंत में भी एक और बैठक करेंगे।


श्री रुबियो 23 से 26 मई तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वे कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। 26 मई को क्वाड की बैठक में श्री रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु के भाग लेने की संभावना है। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *