
WFH in Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर में शनिवार को एक्यूआई लेवल कई इलाकों में 400 के पार पहुंच गया है, जो बेहद गंभीर स्थिति है. ‘खराब’, ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ AQI कैटेगरी के लिए, जो अभी ग्रैप स्टेज IV में हैं, ग्रैप स्टेज III के तहत ये कदम उठाए जाएंगे, जिनमें वर्क फ्रॉम होम भी शामिल है.

दिल्ली-NCR में 50% वर्क फ्रॉम होम! प्रदूषण की मार से और सख्त हुए ग्रैप 3 नियम, CAQM की WFH की सलाह
- दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रैप नियमों को सख्त कर वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है
- NCR के सार्वजनिक और निजी कार्यालयों में कर्मचारियों को 50% उपस्थिति और शेष घर से काम करने की अनुमति दी गई है
- शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में AQI इंडेक्स 400 से ऊपर पहुंचकर गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर दिया है
Work From Home in Delhi NCR:
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में वायु प्रदुषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रैप की पाबंदियों को और सख्त करने का फैसला किया गया है. इसके तहत ग्रैप-III में ग्रैप-IV की कुछ पाबंदियों को शामिल करने की सलाह दी गई है. इसमें वर्क फ्रॉम होम की भी सलाह भी शामिल है. इससे प्रदूषण के स्तर को कम करने में कुछ मदद मिलेगी. एनसीआर राज्य सरकारें/जीएनसीटीडी सार्वजनिक, नगरपालिका और निजी ऑफिसों को 50% कर्मचारियों के साथ और शेष कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की अनुमति देने पर निर्णय लेने की अनुमति है.
केंद्र सरकार, केंद्र सरकार के ऑफिसों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की अनुमति देने पर फैसला कर सकती हैं. दिल्ली एनसीआर में शनिवार को एक्यूआई लेवल कई इलाकों में 400 के पार पहुंच गया है, जो बेहद गंभीर स्थिति है.




