“खींचतान बहुत हुई, अब समाज को आगे बढ़ाने का वक्त है”

Spread the love

Fourth Pillars News update Raipur Chhattisgarh 14.09.2026 Editor in chief Shirin Siddique.

“हर युवा को तालीम, हर हाथ को हुनर, हर परिवार को बेहतर भविष्य शिक्षित समाज, हुनरमंद युवा और आत्मनिर्भर परिवार ही ऑल मुस्लिम वैलफेयर फाउंडेशन का अहम मकसद—और लक्ष्य है।” हमने दशकों तक अपने मसाइल पर बहस की, शिकायतें कीं और अलग-अलग बंटकर अपने हक़ की आवाज़ उठाई। यह जरूरी था, लेकिन अब वक्त है कि हम खुद से पूछें—आने वाले दस वर्षों के लिए हमने अपने समाज का क्या ख़ाका तैयार किया है..? हमारे कुछ बुजुर्गों ने अपनी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा आपसी खींचतान और एक-दूसरे को पीछे करने में गुज़ार दिया। आज कई लोग अफसोस करते हैं कि अगर उवक्त एक-दूसरे को गिराने के बजाय आगे बढ़ाया होता, तो आज हमारी तस्वीर कुछ और होती।

यह किसी पर तंज नहीं, बल्कि हम सबके लिए एक इबरत है।

अब हमें अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी—तालीम, हुनर, रोज़गार, बेटियों की शिक्षा, नौजवानों के अवसर और मजबूत सामाजिक संस्थाएं।

हर शहर और जिले में यह तय होना चाहिए कि अगले पांच वर्षों में हम अपने समाज के लिए क्या नया खड़ा करेंगे

लक्ष्य हो, योजना हो और जिम्मेदारी भी तय हो। जो अच्छा काम कर रहा है, उसे आगे बढ़ाएं। कमी हो तो इस्लाह करें, रास्ता न रोकें। नेतृत्व को ओहदे से नहीं, खिदमत और नतीजे से परखें। हमारा विज़न- ऐसा समाज जहां इल्म हमारी ताकत, हुनर हमारी पहचान और इत्तेहाद हमारी शक्ति हो। हम अपने बच्चों के बेहतर मुस्तकबिल की सिर्फ दुआ न करें, बल्कि उसकी बुनियाद आज से रखें। क्योंकि आने वाली नस्ल यह नहीं पूछेगी कि हमने किसे हराया—वह पूछेगी कि हमने उनके लिए क्या बनाया

मोहम्मद सिराज ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन (AMWF), छत्तीसगढ़ 9200202020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *