मशहूर एक्टर विजय के घर पर बम, सुबह-सुबह आया धमकी भरा कॉल, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

चेन्नई FOURTHPILLARSNEWS

चेन्नई के नीलंकरई में मशहूर एक्टर और टीवीके प्रमुख विजय के आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुवार सुबह धमकी भरा कॉल आया। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर संपर्क कर विजय के आवास पर बम होने की सूचना दी। इसके बाद कॉल को काट दिया। हालांकि सघन जांच के बाद यह बात अफवाह निकली। बम की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे और विजय के आवास की गहन तलाशी ली। तलाशी में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि धमकी भरा कॉल फर्जी था। पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान और स्थान का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

इससे पहले 28 सितंबर को विजय को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। विजय को मिले इस मेल की जांच के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

कॉल करने वाले का पता लगाने में जुटी पुलिस

इस बीच गुरुवार को एक बार फिर बम की धमकी का कॉल प्राप्त होना, पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए चुनौती है। हालांकि जांच में कॉल फर्जी निकली है, लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार जांच की जा रही है कि कॉल करने वाला कौन था। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *