अक्सर लोग सोचते हैं कि बिहार में सिर्फ पवन सिंह या खेसारी लाल यादव के गाने बजते हैं, लेकिन यहां एक से बढ़कर एक लोकगीत गाए जाते हैं। यहां हर अवसर और मौके के लिए आपको लोकगीत जरूर सुनने को मिल जाएंगे। इन्हीं लोकगीतों में शामिल है कईसे खेले जईबू सावन में कजरिया।
बिहार में सावन और भादो के महीने में महिलाएं कजरी खेलती हैं, जिस दौरान कजरी गीत गाए जाते हैं।





