राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। यह

Spread the love

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। यह फीचर फिल्‍म, गैर फीचर फिल्‍म तथा सिनेमा लेखन समेत विभिन्‍न श्रेणियों में दिये जाते हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की नई नीति के अनुसार यह पुरस्‍कार राष्‍ट्रीय राजधानी के बाहर दिये जा रहे हैं। एकता नगर में आयोजित समारोह में एक भारत श्रेष्‍ठ भारत की भावना दर्शाते हुए देशभर से सिनेमा जगत की प्रतिभाएं भाग लेंगी।

हमारी संवाददाता ने बताया कि राष्‍ट्रपति वरिष्‍ठ फिल्‍म अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 का दादा साहेब फालके पुरस्‍कार भी प्रदान करेंगी।

ऐतिहासिक 72राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए भव्य मंच सज चुका है। यह समारोह वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई कृतियों को सम्मानित कर रहा है। इस वर्ष की प्रमुख घोषणाओं में आर्टिकल 370 को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है, जबकि इसी फिल्म के लिए यामी गौतम ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता है। मलयालम फिल्म भ्रमयुगम के लिए ममूटी और हिंदी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया है।

राजकुमार पेरियासामी को फिल्म अमरन के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और तेलुगु फिल्म कल्कि 2898 एडी को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया है। रणदीप हुड्डा को स्‍वतंत्र वीर सावरकर के लिए सर्वश्रेष्ठ पदार्पण निर्देशक चुना गया है। गैर-फीचर श्रेणी में, मराठी फिल्म भंगार को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म, संथाली फिल्म आंगेन के लिए रवि राज मुर्मु को सर्वश्रेष्ठ पदार्पण निर्देशक और आनंद एल राय को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी – एकता का प्रतीक के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया है।वें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *