नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, कुछ देर में उद्घाटन, सीएम योगी भी मौजूद

Spread the love

FOURTHPILLARSNEWS 28. 03.2026 Jewar Airport Inauguration

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. उद्घाटन के दौरान सुरक्षा कड़ी की गई है, यातायात व्यवस्था के लिए यमुना और नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की रोक लागू होगी. गौतम बुद्ध नगर भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का जो संकल्प है, जिसके कारण आज भारत और भारत के लोगों का सम्मान विश्व शिखर पर है. आज युद्ध नहीं बुद्ध के मार्ग पर चलकर हम नई ऊंचाइयां पा रहे हैं. जेवर वासी आज प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए ललाइत है. मैं किसानों को धन्यवाद करता हूं और बधाई भी देता हूं.”

नोएडा उद्धाटन के मौक पर गौतम बुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा ने कहा, हम नई ऊंचाइयां पा रहे.

उत्तर प्रदेश का मोस्‍ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) अब उड़ान भरने के लिए तैयार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट पहुंच कर इसका उद्घाटन करेंगे. एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा. ये एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है. हर साल करीब 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों के आवागमन की क्षमता पहले चरण में होगी, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा.

एयरपोर्ट पर उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की हैं. सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को कई स्तरों में बांटा गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी खास प्लान तैयार किया गया है.

प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर हेवी व्‍हीकल्‍स के लिए अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है. यह रोक शनिवार सुबह 7 बजे से लागू होगा और लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि वीआईपी मूवमेंट और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर यात्रा करने से बचें. साथ ही, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

PM मोदी का पूरा कार्यक्रम

PM मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.सुबह करीब 11:30 बजे, प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का दौरा करेंगे.दोपहर करीब 12 बजे, प्रधानमंत्री नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.पीएम मोदी इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है.

दुनिया में आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, लेकिन भारत में स्थिति सामान्‍य- CM योगी

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्धाटन के अवसर पर पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नए भारत की कार्य योजना पूरी दुनिया देख रही है. मिडिल ईस्‍ट संकट के कारण दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. लेकिन भारत में स्थिति सामान्‍य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *