Fourth pillars news update 21.11.2026
भारत के मशहूर खरबपति मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत अम्बानी मूक पशुओं के प्रति अपनी करुणा दया और गहरे सरोकार के लिए जाने जाते हैं .मूक पशुओं के बेहतर इलाज और पुनर्वास के लिए गुजरात के जामनगर जिले के मोती खावड़ी में 3,500 एकड़ के हरे-भरे क्षेत्र में स्थापना की गयी वनतारा की . इन दिनों ये स्थान एक बार फिर चर्चा में है सात सप्ताह के नन्हे हाथी शिशु ‘राजा’ के कारण जिसे आपातकालीन विशेष इलाज के लिए असम से ‘वनतारा’ एयरलिफ्ट किया गया है।


20 नवंबर 2026 को विशेष विमान के जरिए लगभग 2,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर राजा को सुरक्षित जामनगर पहुंचाया गया है
जहाँ चिकित्सक उसकी सेहत पर लगातार नज़र रखे हुए हैं राजा का जन्म 2 अक्टूबर 2026 को असम के गोगामुख में हुआ था और जन्म के तुरंत बाद घबराहट में उसकी 11 वर्षीय माँ का पैर लगने से राजा के पिछले दाहिने पैर की जांघ की हड्डी (फीमर) पूरी तरह टूट गई। इस चोट के कारण वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था और उसे माँ का शुरुआती दूध (कोलोस्ट्रम) भी नहीं मिल सका।राजा के मालिक की गुहार पर 8 अक्टूबर 2026 को वनतारा की ‘रैपिड रिस्पॉन्स टीम’ पोहुमारा पहुंची।


डॉक्टरों ने एक्स-रे के बाद राजा के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया ..चूँकि राजा की हालत ऐसी नहीं है कि वि अपने पांव पर खड़ा हो सके इस लिए उस सहारा देने के लिए 'स्लिंग' (झूला) का उपयोग किया गया है और उसे बोतल के ज़रिए विशेष पोषण (मिल्क रिप्लेसमेंट) देना शुरू किया गया है ।सात हफ्ते के कमजोर और गंभीर रूप से घायल शिशु के लिए असम से गुजरात तक का 2,500 किलोमीटर से ज्यादा का सड़क का सफ़र जानलेवा हो सकता था।
इसलिए वनतारा के संस्थापक अनंत अंबानी की पहल और मदद से राजा को एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया गया।गुवाहाटी से जामनगर की करीब 4 घंटे की उड़ान के लिए राजा के शरीर के आकार का एक खास क्रेट तैयार किया गया। उड़ान के दौरान घायल राजा को झटकों से बचाने के लिए क्रेट में मोटा और नरम गद्देदार बिस्तर बिछाया गया।
सफ़र के दौरान पशु चिकित्सकों और देखभाल करने वालों की एक टीम लगातार उसकी सांस, दिल की धड़कन, हाइड्रेशन और ब्लड शुगर की निगरानी करती रही।जामनगर स्थित वनतारा के विशेष हाथी अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब राजा का विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक उपचार, दर्द प्रबंधन (पेन मैनेजमेंट) और फिजियोथेरेपी की जाएगी, ताकि वह फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके और चल सके।राजा का विडिओ वायरल होते ही पूरी दुनिया से उसके लिए शुभकामना सन्देश मिल रहे हैं और लोग हाथी के इस नन्हे शिशु के लिए दुआ कर रहे हैं .विदित हो वन्तारा , गुजरात के जामनगर जिले के मोतीखावड़ी में 3,500 एकड़ के हरे-भरे क्षेत्र में फैला हुआ है जिसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 मार्च 2025 को किया था।वनतारा कोई सामान्य चिड़ियाघर नहीं है, बल्कि एक गैर-सार्वजनिक) केंद्र है जहाँ घायल, बीमार और शोषित वन्यजीवों का बचाव, इलाज और दीर्घकालिक देखभाल की जाती है।इसके अंतर्गत ‘ग्रीन जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ (GZRRC) और हाथियों के लिए विशेष रूप से बनाया गया ‘राधे कृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट’ (RKTEWT) शामिल हैं….यहां 2,000 से अधिक प्रजातियों के हजारों जानवर रहते हैं, जिनमें सैकड़ों हाथी, शेर, बाघ, चीते, सरीसृप और पक्षी शामिल हैं।





