राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बलौदाबाजार, 6 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे रविवार को इंडोर स्टेडियम बलौदाबाजार मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया और बेहतर भविष्य की शुभकामनायें दी। इस दौरान नन्हे बच्चों ने कराते का प्रदर्शन भी किया।प्रतियोगिता मे लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित

कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज जो बच्चे खेल मे भाग लिये हैं उनमे से कुछ ने जीता है और बाकी ने जीतने के अनुभव सीखा। उन्होंने कहा कि आप आज के खिलाडी ही नहीं बल्कि विकसित भारत संकल्प के भविष्य भी है। कुछ बच्चों की रूचि खेल मे,कुछ की पढ़ाई मे और कुछ दोनों मे रूचि लेते हैं,जिसमें भी रूचि हैं उसका लक्ष्य तय करें। लक्ष्य हासिल करने मे नअनुशासन और अभ्यास जरुरी है।
उन्होंने कहा कि ,लगातार मेहनत करने से सफलता जरूर मिलेगी। हर किसी के अंदर शक्ति हैं,अपनी क्षमता को पहचाने और उसी दिशा मे ऊर्जा लगाएं। अपने सपने के प्रति सचेत रहे, खेल मे बेहतर करें और अपने परिवार,समाज और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने जिले मे खेल प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने मे जिला प्रशासन की प्रतबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर व्हालीबाल, बैडमिंटन,कराते, बास्केट बॉल, मल्ल खम्भ 10 से 12 वर्ष एवं 13 से 17 वर्ष के विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया। इस खेल के खिलाड़ियों को दिया गया मेडल इस अवसर पर एसडीएम अरविन्द कुमार टी, तहसीलदार निवेश कोरेटी,वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित कोच एवं खिलाडी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *