वायरल हुई ऋषभ,सोनाली के विवाह की कहानी ‘कुछ तो लोग कहेंगे’

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS 07.12. 2025

ये कहानी ऋषभ और सोनाली की है. जिनकी कुछ ही दिन पहले शादी हुई है. सोनाली हमेशा से चाहती थीं कि उनकी शादी पूरा गांव देखे लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उनकी शादी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी. देखने लगा पूरा हिन्दुस्तान और करने लगे मन का बखान, जैसी जिसकी सोच वैसे उसके शब्द

सोनाली और ऋषभ, जिनकी शादी इंटरनेट पर वायरल हुई उनकी कहानी

मध्य प्रदेश के ऋषभ राजपूत और सोनाली चौकसे ने 11 साल के लंबे रिश्ते के बाद शादी की। लोगों के रंगभेद वाले मजाक पर दूल्हे ने कहा — “मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं करता, सोनाली ने मुझसे तब प्यार किया जब मेरे पास कुछ भी नहीं था। लोगों की नेगेटिव बातें मेरे लिए कुछ नहीं… मैं सिर्फ अपनी पत्नी की नजर में अच्छा पति बनना चाहता हूं।” अगर उनका जवाब दिल छू गया हो

ऋषभ ने आगे कहा कि जब मैंने लोगों के रिएक्शन को देखा तो मैं अचानक मुझे झटका लगा. क्योंकि इतने सालों में हमारे आसपास के लोगों में से किसी ने ऐसा कुछ नहीं बोला कि इनका रंग डार्क है और इनका रंग गोरा है. 

ऋषभ बताते हैं कि वह वीडियो उनकी बहन ने शूट किया था. इसके बाद 25 नवंबर को अपलोड किया. सिर्फ दो दिन के अंदर वह जमकर वायरल हो गया. उन्होंने बताया कि सोसाइटी की आंटियों का एक व्हाट्सप्प ग्रुप है उसमें वीडियो आया. इसके बाद उन आंटियों ने वीडियो दिखाकर मेरी मां को बताया कि यह वायरल हो रहा है.

आखिर लोगो को किसने अधिकार दिया कि ऋषभ राजपूत और सोनाली को लोग मीम बनाकर ट्रीट कर रहे हैं-

ऋषभ राजपूत ने बताया कि जब वीडियो वायरल हुआ तो मैंने देखा कि लोग मीम और जोक की तरह ट्रीट कर रहे हैं. जो कहीं न कहीं बहुत गलत है. उन्होंने कहा कि वह मेरा मुमेंट है, सोनाली का मुमेंट है. हमने इतने साल इसके लिए इंतजार किया और यह एक बहुत खूबसूरत और खुशी का लम्हा है.

“मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं करता, सोनाली ने मुझसे तब प्यार किया जब मेरे पास कुछ भी नहीं था

बातचीत में ऋषभ ने कहा कि सोनाली की इच्छा थी कि जब मेरी शादी होगी तो पूरा गांव देखे. उन्होंने आगे कहा कि आज ऐसा हो रहा है कि पूरा शहर ही नही पूरी दुनिया देख रही है. पर नजरिया बदला हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *