कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। राहुल गांधी को जिले में एक खास गिफ्ट भी मिला है जिसे देखकर वह भावुक हो गए। एक कार्यक्रम के दौरान रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी को यहां के एक परिवार ने उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा। बताया जा रहा है कि यह परिवार इस नायाब निशानी को सहेज कर रखे था और आज जब उन्होंने इसे राहुल गांधी को सौंपा तो वह भी भावुक हो गए। राहुल ने तुरंत उसकी फोटो खींचकर मां सोनिया गांधी को व्हाट्सऐप के जरिये भेज दिया।
लाइसेंस सौंपने वाले विकास सिंह ने फोन पर बताया कि यह लाइसेंस उन्हें उनके ससुर ने सौंपा था और निर्देश दिया था कि इस अमानत को गांधी परिवार के सदस्य तक पहुंचाया जाए.

दरअसल राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस से यहाँ आईटीआई के पास स्थित राजीव गाँधी स्टेडियम में रायबरेली प्रीमिअर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उसी दौरान एक परिवार ने मंच पर पहुंच कर उनके खानादान की यह विरासत उन्हें सौंपी। इस दौरान राहुल गांधी काफी भावुक नजर आये और काफ़ी देर तक लाइसेंस को उलट पलट कर देखते रहे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रह




