पीएम मोदी आज लोकसभा में करेंगे वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा की शुरुआत

Spread the love

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर आज लोकसभा में विशेष चर्चा शुरू होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चर्चा दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आज वंदे मातरम और कल चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी।

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर आज लोकसभा में चर्चा होगी। 150 वर्ष पूर्व लिखे गए इस गीत के ऐतिहासिक महत्व पर निचले सदन में होने वाली चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

सदन राज्यसभा में इस पर मंगलवार को चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा में वंदेमातरम पर चर्चा की शुरुआत पीएम मोदी दोपहर 12 बजे करेंगे। चर्चा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई समेत आठ सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। चर्चा का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन के साथ होगा। सरकार ने गत 7 नवंबर को राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई थी। वहीं, कई राज्यों में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी मंगलवार को चर्चा होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *