प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, राजकोट में उद्घाटन करेंगे वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, आज गुजरात में राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक संपर्क के जरिये विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण को गति देना है। एक रिपोर्ट

इस सम्मेलन मे मोरबी के सिरेमिक, राजकोट के इंजीनियरिंग और तटीय क्षेत्रों के विशाल बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस चरण में सेक्टर 10-ए से गांधीनगर में महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन तक का कार्य पूरा किया जाना है।

वैश्विक सहयोग को प्राथमिकता देते हुए जापान, रवांडा, दक्षिण कोरिया और युक्रेन जैसे देश सम्मेलन में भागीदार देशों के रूप में शामिल हो रहे हैं, जो हरित ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स और कृषि-प्रसंस्करण में निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन के पंद्रह सौ से अधिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस सम्मेलन का एक मुख्य आकर्षण ‘रिवर्स बायर सेलर मीट’ है। प्रधानमंत्री द्वारा चौदह नए स्मार्ट जीआईडीसी एस्टेट्स की घोषणा और राजकोट में मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्घाटन स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र को आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री, अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के शेष कार्य का उद्घाटन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *