
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल से भूटान की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, श्री मोदी और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, एक हजार बीस मेगावॉट की “पुनात्सांगछू-दो” जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत से थिम्पू पहुँचे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के श्रद्धापूर्ण स्वागत के लिए भूटान के लोगों और नेतृत्व की सराहना की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि ये अवशेष शांति, करुणा और सद्भाव के शाश्वत संदेश के प्रतीक हैं।

BHUTAN,THIMPU,PRADHANAMNTRI,NARENDRA MODI,BHUTAAN,JIGMEKHESARNAMGYALVANGCHUK,PUNATSANGCHH-DO HYDRO POWER PROJECT

