छत्तीसगढ़ के प्राचीनतम महाविद्यालय शासकीय जे.योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के क्रम में दिनांक 05 मई 2026को स्नातक पास कर चुके विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया ।
मार्च माह में भी महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 50 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियो में रोजगार हेतु चुना गया था।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के कैरियर काऊंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल एवं IQAC के द्वारा ICICI बैंक एवं ITM Skills Academy के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 43 में किया गया जिसमें sales and Relationship Manager के पद हेतु प्लेसमेंट किया गया। इसमें महाविद्यालय तथा अन्य महाविद्यालयों के 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्लेसमेंट ड्राइव की यह प्रक्रिया दो चरणों – बैंकिंग अवेयरनेस एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के रूप में संपन्न हुई । इस ड्राइव में भाग लेने वाले 42 विद्यार्थियों में से 19 विद्यार्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्हें चयनित होने के पश्चात् नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि भटनागर के नेतृत्व में प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. संजय चन्द्राकर, IQAC संयोजक डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. सुनील कुमार तिवारी एवं डॉ. शशांक गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।





