कर्नाटक में पहल महिलाओं के लिए पहल, मासिक धर्म पर मिलेगा एक महिना दिन का अवकाश

Spread the love

बेंगलूरु FOURTHPILLARSNEWS

कर्नाटक में अब सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म अवकाश नीति के तहत हर महीने एक दिन की छुट्टी मिलेगी। कर्नाटक मंत्रिमंडल ने गुरुवार को ‘मासिक धर्म अवकाश नीति 2025’ को मंजूरी दे दी।

महिलाओं के शारीरक स्थिरता को देखते हुए कर्नाटक में महिलाओं के लिए बेहतरीन पहल, मासिक धर्म पर मिलेगा एक दिन का अवकाश

कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि श्रम विभाग द्वारा तैयार नीति में कारखाने, खदानें, बागान, सरकारी कार्यालय, बहुराष्ट्रीय निगम और आइटी कंपनियां आदि शामिल हैं।
 
यह नीति घुड़सवारी या कलाबाजी जैसे प्रदर्शनों के लिए पांच या अधिक व्यक्तियों को नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठानों को भी कवर करती है। श्रम विभाग के सूत्रों के अनुसार महिलाएं अपने मासिक धर्म चक्र के आधार पर प्रति माह एक दिन की छुट्टी ले सकती हैं लेकिन यह अवकाश न तो भुनाया जा सकेगा और न ही अगले महीनों में जोड़ा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *